सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Husband and wife riding a bike died after being hit by a car

Siddharthnagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife riding a bike died after being hit by a car
जोगिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे सूपा राजा में घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित सूपा राजा के पास बाइक सवार को टक्कर मारते हुए एक कार खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार महेंद्र मिश्र (45) व उनकी पत्नी सरिता देवी (40) की मौत हो गई। जबकि कार सवार एयरबैग खुलने से बच गए और मौका देखकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि दंपती मूल निवास से दूसरे स्थान पर बने मकान पर आ रहे थे, तभी हादसे के शिकार हो गए।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बांसी कोतवाली क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी गांव निवासी महेंद्र मिश्र ने जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटया दुबे गांव में भी मकान बनवाया था। वह गांव से यहां पर आते-जाते रहते थे। बताया जा रहा है कि वह किसी निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्य करते थे। परिवार के लोगों के मुताबिक, रविवार को सरिता देवी के साथ बाइक से कटया स्थित घर के लिए निकले थे। अभी वह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा राजा के पास पहुंचे थे कि नौगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक खाई में चली गई, जबकि दोनों लोग सड़क पर गिर गए। वहीं, कार भी पलटते हुए खाई में जा गिरी। हादसा देखकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची जोगिया पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया की दंपती का एक पुत्र प्रभाकर है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं, घटना के बाद कटया दुबे गांव के अलावा उनके मूल गांव के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस लाश का पंचनामा करके आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध थानाध्यक्ष जोगिया अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर दंपती को अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed