सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   India-Europe Free Trade Agreement will provide market for Kala Namak rice

Siddharthnagar News: भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार समझौते में कालानमक चावल को मिलेगा बाजार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
India-Europe Free Trade Agreement will provide market for Kala Namak rice
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोकसभा में सांसद जगदंबिका पाल ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के साथ हुए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते से संबंधित अतारांकित प्रश्न के माध्यम से मुद्दा उठाया।
Trending Videos

सांसद ने विशेष रूप से मुद्दा उठाया कि क्या जीआई टैग वाले उत्पाद, जैसे काला नमक चावल को इस समझौते के तहत शुल्क में छूट या शुल्क-मुक्त बाजार पहुंच का लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार से यह भी जानकारी मांगी कि ऐसे पारंपरिक और विशिष्ट भारतीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने तथा उनके बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री ने बताया कि यह समझौता भारत के लिए व्यापक आर्थिक अवसर लेकर आया है। इसके तहत 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश और 10 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि चावल सहित कई कृषि उत्पादों को टैरिफ रियायतें दी गई हैं, जिससे जीआई टैग वाले उत्पादों को भी यूरोपीय बाजारों में बेहतर अवसर मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed