फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Launch of two schemes for small and marginal farmers

Siddharthnagar News: लघु एवं सीमांत किसानों के लिए दो योजनाओं का शुभारंभ

Thu, 24 Sep 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Launch of two schemes for small and marginal farmers
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की ओर से लघु एवं सीमांत किसानों के लिए लागू भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से शुभारंभ किया। इसका लाइव प्रसारण अंबेडकर सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने देखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह मौजूद रहे। सीडीओ ने जनप्रतिनिधियों का बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रही है। लघु एवं सीमांत किसानों को केंद्र में रखकर शुरू की गई योजनाओं से उन्हें स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिलेगी। पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से किसानों को वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचना जरूरी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं से उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिलेगी। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर पात्र किसानों को योजनाओं की जानकारी देने में सहयोग करना चाहिए। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि सहकारी संस्थाएं लंबे समय से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भूमिका निभा रही हैं। बैंक स्तर से पात्र किसानों को योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अंब्रीश यादव ने किया।

इस दौरान सांसद डुमरियागंज के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के डायरेक्टर दिलीप चतुर्वेदी, डीसीएफ अध्यक्ष अजय उपाध्याय, एआर सहकारिता प्रकाश बहादुर गौतम, उप निदेशक कृषि राजेश कुमार, रविशंकर पांडेय और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed