सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Leakage in overhead tank poses risk of accident, villagers angry

Siddharthnagar News: ओवरहेड टैंक में रिसाव से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में आक्रोश

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Leakage in overhead tank poses risk of accident, villagers angry
विज्ञापन
पथरा। मिठवल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मसिना खास में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित ओवरहेड पेयजल टैंक वर्षों से बदहाल स्थिति में है। टंकी में लगातार हो रहे रिसाव के कारण न केवल जलापूर्ति प्रभावित है बल्कि हादसे का भी खतरा बना हुआ है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, करीब पांच हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2018 में टंकी का निर्माण शुरू हुआ था, जो दो साल में पूरा हो गया। इसके बाद मसिना खास सहित राजस्व गांव भटपुरवा, शंकरपुर और कोटिया में पाइपलाइन के जरिये जलापूर्ति शुरू की गई। शुरुआत से ही पाइपलाइन में लीकेज और टंकी में रिसाव की समस्या सामने आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, जलापूर्ति शुरू होते ही गलियों में पानी भरने लगा, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। करीब छह महीने तक किसी तरह सप्लाई चली, फिर टंकी में रिसाव बढ़ने के कारण आपूर्ति बंद कर दी गई। शिकायतों के बावजूद करीब दो वर्षों तक स्थिति जस की तस बनी रही।
ग्रामीण मनोज, रउवाब, तुफैल अहमद, अनूप कुमार और राजाराम का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला। मजबूरी में लोग आज भी हैंडपंप का पानी पीने को विवश हैं।
ग्राम प्रधान आयशा खातून ने बताया कि हाल ही में एक ठेकेदार ने टंकी और पाइपलाइन की मरम्मत के लिए टेंडर मिलने की जानकारी दी है, जिससे जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल आंशिक मरम्मत के बाद कभी-कभार पानी की सप्लाई हो रही है, लेकिन टंकी में रिसाव अब भी जारी है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता मनीफ जायसवाल ने बताया कि कुछ तकनीकी खामियों के कारण समस्या आई है, जिसे जल्द ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed