{"_id":"69b712946cf1f2a57001e932","slug":"now-school-vehicles-without-documents-and-unfit-vehicles-will-not-be-able-to-run-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155027-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अब बिना कागजात और अनफिट स्कूली वाहन नहीं चल पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अब बिना कागजात और अनफिट स्कूली वाहन नहीं चल पाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब बिना कागजात और अनफिट स्कूली वाहन नहीं चल पाएंगे। स्कूली वाहनों से होने वाले हादसे और अप्रशिक्षित हाथों में स्टेयरिंग को देखते हुए चालक और वाहन की गहन जांच होगी। संभागीय परिवहन विभाग की टीम हर स्कूल में जाकर जांच की जाएगी। बिना फिटनेस और मानक पूरा किए स्कूली वाहन मिलने पर सीज करने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।
अब स्कूल चलाने के लिए वाहन का ट्रेंड बन गया है। स्कूल की फीस के साथ ही वाहनों से ठीक-ठाक कमाई हो जाती है। स्कूल की ओर से टेंपो, मैजिक सहित कई वाहनों से बच्चों को लाया जाता है। इसके बाद भी गाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। न ही चालक के अनुभव पर ख्याल रखा जाता है। इसकी वजह से अक्सर स्कूली वाहनों से हादसे होते हैं। अब नया सत्र शुरु होने से पहले विद्यालय के वाहनों की जांच की जाएगी। इसमें जिन विद्यालय के वाहनों का फिटनेस नहीं होगा, उसको नोटिस जारी किया जाएगा।
बीते वर्ष की बात करें तो नियम की अनदेखी करके चलने वाले 250 लोगों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। इसमें लापरवाही पर जुर्माना के साथ ही वाहन सीज करने का भी नियम है। आंकड़ों के मुताबिक, जनपद में 700 से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इस संबंध में आरटीओ बस्ती फकरुद्दीन खान ने बताया कि स्कूली वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। बिना मानक पूरा किए कोई वाहन नहीं चलने पाएगा।
Trending Videos