सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Protest in Shohratgarh against Women's Reservation Bill, expressed opposition

Siddharthnagar News: महिला आरक्षण बिल पर शोहरतगढ़ में प्रदर्शन, जताया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Protest in Shohratgarh against Women's Reservation Bill, expressed opposition
विज्ञापन
शोहरतगढ़। कस्बे में रविवार को महिला आरक्षण बिल संसद में पारित न होने के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक विनय वर्मा और उनकी पत्नी बबिता वर्मा ने किया। रैली टीचर्स कॉलोनी से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस विधायक आवास पर समाप्त हुई।
Trending Videos

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और महिला आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। रैली टीचर्स कॉलोनी से निकलकर नगर पंचायत कार्यालय, भारत माता मंदिर और सोनारी मोहल्ला होते हुए वापस टीचर्स कॉलोनी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि एनडीए के लिए नारी सशक्तीकरण केवल नारा नहीं बल्कि एक मजबूत संकल्प है, जिसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जमीन पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न होने से महिलाओं में आक्रोश है और अब वे अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठा रही हैं।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ दल केवल अपने परिवार की महिलाओं के विकास तक सीमित हैं जबकि देश की आधी आबादी के अधिकारों की अनदेखी कर रहे हैं।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह उस समय लोकतंत्र को चोट पहुंचाई गई थी, उसी तरह अब महिलाओं के अधिकारों को दबाने का प्रयास हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed