{"_id":"6adba2a43edd940b2807e865","slug":"siddharthnagar-news-blos-will-be-present-today-for-the-special-booth-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166982-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विशेष बूथ दिवस में आज मौजूद रहेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विशेष बूथ दिवस में आज मौजूद रहेंगे बीएलओ
Fri, 23 Oct 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और दर्ज विवरण में संशोधन कराने के लिए शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष बूथ दिवस आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे।
इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के साथ ही नाम, पता और अन्य विवरणों में सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इससे पहले 17 अक्तूबर को आयोजित विशेष बूथ दिवस पर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों से कुल 6,945 आवेदन मिले थे। इनमें नए मतदाता बनने के लिए फाॅर्म-6 के 5,846, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फाॅर्म-7 के 298 और विवरणों में संशोधन के लिए फाॅर्म-8 के 801 आवेदन शामिल थे।
मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील : विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में जिले के 16,80,555 मतदाता दर्ज हैं। इसके अलावा 9,725 मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए थे। विशेष बूथ दिवस पर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और ऐसे पात्र नागरिकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनका नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है।