फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Youth who went fishing drowns in Kuda River; dies

Siddharthnagar News: मछली पकड़ने गया युवक कूड़ा नदी में डूबा, मौत

Sat, 24 Oct 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Youth who went fishing drowns in Kuda River; dies
लोटन क्षेत्र के ग्राम मैनहवा में रोते बिलखते मृतक के परिजन। संवाद
- रातभर तलाश के बाद सुबह गोताखोरों ने निकाला शव, पोस्टमार्टम कराने से परिजन ने किया इन्कार
विज्ञापन

लोटन/महदेवा बाजार। लोटन थाना क्षेत्र के कवलपुर ग्रांट ग्राम पंचायत के टोला मैनहवा निवासी रवि (21) की कूड़ा नदी में डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मछली मारने गए रवि के घर नहीं लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। नदी किनारे उसकी चप्पल मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। देर रात पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने फिर तलाश शुरू की। करीब साढ़े दस बजे स्थानीय गोताखोरों ने शव नदी से बाहर निकाला। बेटे का शव देखते ही मां और बहनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजन के अनुसार, रवि बृहस्पतिवार सुबह मछली मारने कूड़ा नदी पर गया था। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन नदी किनारे पहुंचे, जहां उसकी चप्पल रखी मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद देर रात पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू कराई। रात होने के कारण खोजबीन में दिक्कत हुई। शुक्रवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने फिर प्रयास किया। करीब साढ़े दस बजे गोताखोरों को शव ढूंढने में सफलता मिली।
विज्ञापन

रवि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता संतराम का आठ वर्ष पहले निधन हो गया था। पांच बहनों का रवि अकेला भाई था। चार बहनों की शादी हो चुकी है जबकि सबसे छोटी बहन की शादी नहीं हुई है। रवि की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed