Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Tourists arrive in the valleys of Manang; 30,662 visitors from 119 countries reach the region

Siddharthnagar News: मनांग की वादियों में पर्यटकों की दस्तक, 119 देशों के 30,662 सैलानी पहुंचे

Thu, 05 Nov 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 05 Nov 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Tourists arrive in the valleys of Manang; 30,662 visitors from 119 countries reach the region
नेपाल के गंडकी प्रदेश के हिमालयी जिले मनांग। स्रोत स्रोशल मीडिया
- अक्तूबर तक 5,049 भारतीय पहुंचे, सबसे अधिक रही संख्या
विज्ञापन

- तिलिचो झील, थोरांगला दर्रा और हिमालय की चोटियां बनीं आकर्षण का केंद्र
खुनुवां। नेपाल के गंडकी प्रदेश के हिमालयी जिले मनांग में अन्नपूर्णा पदमार्ग और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के प्रति भारतीय पर्यटकों का आकर्षण बढ़ रहा है। वर्ष 2026 में अक्तूबर तक 5,049 भारतीय पर्यटक मनांग पहुंचे। वहीं, 30,662 विदेशी पर्यटकों ने मनांग का भ्रमण किया।
अन्नपूर्णा संरक्षण क्षेत्र परियोजना इकाई मनांग के प्रमुख ढकबहादुर भुजेल के अनुसार, यहां की प्राकृतिक सुंदरता, हिमालय के मनोरम दृश्य, स्थानीय संस्कृति और रोमांचक पदयात्रा पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। अर्नब चक्रवात के प्रभाव से हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम की स्थिति बनने के बावजूद मनांग में पर्यटकों का आगमन जारी रहा। मौसम में सुधार के बाद पर्यटक गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


तिलिचो झील और थोरांगला दर्रा प्रमुख आकर्षण
मनांग में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र अन्नपूर्णा पदमार्ग है। इसके तहत मनांग और मुस्तांग जिले की सीमा पर स्थित थोरांगला दर्रा, विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित झीलों में शामिल तिलिचो झील तथा हिमलुंग और मनास्लु हिमालय की चोटियां प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। हिमालय और पहाड़ों के मनोरम दृश्य, स्थानीय निवासियों की परंपराएं, रहन-सहन, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। अन्नपूर्णा पदमार्ग से पर्यटक मनांग होते हुए थोरांगला दर्रा पार कर मुस्तांग पहुंचते हैं और वहां से पोखरा की ओर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जिलों से होकर गुजरता है पदमार्ग
अन्नपूर्णा पदमार्ग की यात्रा लमजुंग जिले के बेसीशहर नगरपालिका-7 स्थित मनांगे चौतारा से शुरू होती है। यह मार्ग लमजुंग, मनांग, मुस्तांग, म्याग्दी और कास्की सहित पांच जिलों को जोड़ता है। पर्यटक काठमांडो से सड़क मार्ग से बेसीशहर पहुंचते हैं और वहां से पदयात्रा शुरू करते हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में सड़क सुविधा बढ़ने से पर्यटक वाहनों से चामे और खांगसार तक पहुंचने लगे हैं। इसके बाद आगे की यात्रा पैदल पूरी करते हैं।

देश पर्यटक
भारत
5,049
इस्राइल 2,768
जर्मनी
1,948
चीन
1,899
फ्रांस
1,034

लिंग के आधार पर पर्यटक
पुरुष 19,140
महिलाएं 11,512
अन्य 10

क्षेत्र के आधार पर
सार्क देश 5,090
अन्य देश 25,572
स्रोत: अन्नपूर्णा संरक्षण क्षेत्र परियोजना इकाई, मनांग के उपलब्ध आंकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed