सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The call for a 'balanced model' at the border, seeking a common path of strictness and convenience.

Siddharthnagar News: सीमा पर ‘बैलेंस मॉडल’ की आहट, सख्ती और सहूलियत के साझा रास्ते की तलाशड

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The call for a 'balanced model' at the border, seeking a common path of strictness and convenience.
विज्ञापन
खुनुवां/सिद्धार्थनगर। इंडो-नेपाल बाॅर्डर पर कस्टम ड्यूटी को लेकर जारी सख्ती में भले ही हल्की ढील दी गई हो, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में असमंजस और आशंकाएं अब भी बनी हुई हैं। इसी बीच नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसडब्ल्यूपी) के सभापति रवि लामिछाने के चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में दिए बयान ने नई बहस छेड़ दी है। लामिछाने की ओर से तस्करी पर सख्ती के साथ ‘उपभोक्ता सुविधा और स्थानीय व्यापार के बीच संतुलन’ की बात को मधेश और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग नजरिये से देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह बयान मौजूदा हालात का बीच का रास्ता रास्ता निकालने की कोशिश है।
Trending Videos

सीमावर्ती गांवों के निवासियों के अनुसार, सरकार अब पूरी तरह प्रतिबंध या पूरी छूट की बजाय नियंत्रित सहूलियत की दिशा में बढ़ रही है। उनका कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए सीमा पार बाजार पर निर्भरता को देखते हुए कुछ राहत जरूरी है, लेकिन तस्करी पर रोक भी उतनी ही अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों और जानकारों के मुताबिक, इस बयान के तीन प्रमुख संकेत उभरकर सामने आ रहे हैं, छोटी खरीदारी पर सीमित राहत, व्यावसायिक स्तर की तस्करी पर सख्त कार्रवाई और स्थानीय बाजार को संरक्षण। इससे यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में नीति का फोकस ‘बैलेंस मॉडल’ पर हो सकता है।
हालांकि, अब तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश सामने नहीं आने से लोगों में असमंजस बना हुआ है। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर राहत की सीमा क्या होगी और सख्ती का दायरा कितना व्यापक रहेगा।
सख्ती बनाम सहूलियत है असली चुनौती : विदेश मामलों के जानकार डॉ. शरदेंदु त्रिपाठी के अनुसार स्थानीय स्तर पर सबसे बड़ी चुनौती ‘तस्करी’ और ‘जरूरी खरीदारी’ के बीच स्पष्ट रेखा तय करने की मानी जा रही है। अगर नियम बहुत कड़े हुए तो आम लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वहीं अधिक ढील देने पर स्थानीय व्यापार को नुकसान जारी रहने का खतरा है। फिलहाल, सीमावर्ती क्षेत्र के लोग सरकार की नई नीति का इंतजार कर रहे हैं। लामिछाने का बयान यह जरूर संकेत दे रहा है कि आगे पूरी बंदिश या पूरी छूट की जगह संतुलित व्यवस्था लागू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed