{"_id":"6aef7157bb1c1b27e70f3e34","slug":"2391-polling-stations-and-3820-polling-locations-in-the-district-sitapur-news-c-102-1-slko1052-167286-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिले में 2391 मतदान केंद्र और 3820 मतदेय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिले में 2391 मतदान केंद्र और 3820 मतदेय स्थल
Sun, 08 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में आगामी निर्वाचन को लेकर मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की ओर से शनिवार को जारी सूचना के अनुसार जिले में कुल 2391 मतदान केंद्र और 3820 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 26 के प्रावधानों के तहत भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई है। इसमें जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सूची के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कराने को कहा गया है। जिससे आम मतदाताओं को अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र और मतदेय स्थल की जानकारी मिल सके। (संवाद)