फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   40 teams disconnected the electricity supply of 500 consumers.

Sitapur News: 40 टीमों ने 500 उपभोक्ताओं के काटे बिजली कनेक्शन

Sat, 24 Oct 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 24 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
40 teams disconnected the electricity supply of 500 consumers.
सीतापुर। बिसवां विद्युत वितरण मंडल की तरफ से शुक्रवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जाकर चेकिंग की। बिल अदा न करने वाले करीब 500 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहीं, दो लोगों बिजली कनेक्शन काटे जाने के बावजूद चोरी की बिजली जलाते पकड़े गए। जबकि एक उपभोक्ता के मीटर में 35 हजार रीडिंग स्टोर मिली।
विज्ञापन

इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हरगांव, लहरपुर, तंबौर, बिसवां में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ व जेई की संयुक्त 40 टीमों ने घर घर जाकर बिजली कनेक्शनों की जांच की। हरगांव में दो उपभोक्ता बिना बिल जमा किए बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। वहीं, एक के मीटर में रीडिंग स्टोर मिली। इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। वहीं, 10 हजार से अधिक का बकाया न जमा करने वाले करीब 500 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर यह लोग अगर बिल अदा नहीं करते है तो इनके खिलाफ राजस्व वसूली की भांति तहसील के माध्यम से रिकवरी करवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed