{"_id":"6a5d1d572f9c56aded083787","slug":"600-villages-hit-by-power-outages-during-rains-sitapur-news-c-102-1-slko1037-160369-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बारिश में 600 गांवों को लगे बिजली के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बारिश में 600 गांवों को लगे बिजली के झटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। दिनभर हुई बारिश से रविवार को पूरे जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। कई जगहों पर खंभे गिर गए। जंपर उड़ने व तार टूटने से जिले के करीब 600 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश की वजह से फॉल्ट सही करने में भी दिक्कतें आईं। देर शाम तक बिजली कर्मचारी फॉल्ट सही करने में जुटे रहे। उमस की वजह से परेशानी बढ़ गई।
रविवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दिनभर जारी रहा। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। बारिश से बिगड़ी बिजली ने दिनभर झटके दिए। रेउसा इलाके में तीन स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए। इस वजह से सुबह 11 बजे करीब 80 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
रामपुर मथुरा में दो जगहों पर खंभे गिरने व जंपर उड़ने से 200 गांवों में संकट आ गया। करीब तीन घंटे तक आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से शिकायत की। इसके बाद टीम मरम्मत के काम में जुट गई। दोपहर एक बजे गई बिजली शाम चार बजे बहाल हो पाई। तंबौर में ट्रांसफार्मर व इनकमिंग ट्राॅली में दिक्कत आ गई। चार घंटे बाद करीब 120 गांवों की आपूर्ति सामान्य हुई। पिसावां में बारिश के दौरान तार जलने से करीब 100 गांवों में संकट गहरा गया। उपभोक्ता राकेश व मोहित ने बताया कि तीन दिन से इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। एक बार फॉल्ट आने पर उसे सही करने में घंटों लग जाते हैं। इस दौरान लोग परेशान होते हैं। यहां पर छह घंटे बाद बिजली आई। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि बारिश की वजह से कई जगहों पर फॉल्ट आने से दिक्कतें आईं। फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति सामान्य की जा रही है।