फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Child and teenager die from snakebite

Sitapur News: सांप के काटने से मासूम और किशोर की मौत

Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 22 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Child and teenager die from snakebite
मास्टरबाग/बिसवां। सांप के काटने से कमलापुर में मासूम और बिसवां में किशोर की माैत हो गई। दोनों घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कमलापुर इलाके के गोलामऊ गांव में सांप के काटने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। गांव निवासी सोनू ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा आदित्य कुमार सोमवार देर रात परिजनों के साथ घर के एक कमरे में सो रहा था। रोने की आवाज सुनने पर परिजन जाग गए।
हालांकि, उन्हें सांप के काटने की जानकारी नहीं हुई। कुछ देर बाद आदित्य को उल्टी होने लगी। परिजन उसे सीएचसी कसमंडा ले गए। मगर रास्ते ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसवां के अमर नगर निवासी कृष्णा तिवारी (14) पुत्र दिनेश तिवारी की मंगलवार को सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार खेलते समय उसके पैर में सांप ने काट लिया। बालक ने इसकी जानकारी किसी को भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय बालक की तबीयत बिगड़ने लगी तो घटना की जानकारी परिजनों को हुई। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उसको सीएचसी बिसवां भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गा। परिजन उसे इलाज के लिए महमूदाबाद ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed