{"_id":"69b704924e3e3271b6072637","slug":"annual-examinations-in-council-schools-from-today-sitapur-news-c-102-1-slko1037-151950-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं आज से
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। ब्लैकबोर्ड पर न तो प्रश्न न ही कोई उत्तर लिखा जाएगा। नकलविहीन परीक्षा कराए जाने को लेकर बीएसए ने बीईओ को निर्देश दिए है। परीक्षा में 3514 विद्यालयों के करीब साढ़े चार लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।
प्रत्येक कक्ष के बाहर सीटिंग प्लान लगा होगा। झुंड में बच्चे नहीं बैठेंगे। कक्षा दो आठ तक की लिखित परीक्षा होगी। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य परीक्षा अवधि के बाद होगा। बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कक्षा आठ की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी पर होगा। कक्षा पांच की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर होगा।
बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा संपन्न कराए जाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीईओ के माध्यम से पूरी मॉनिटरिंग करवाई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई भी होगी।
आज इन विषयों की होगी परीक्षा
पहली पाली सुबह 9:15 से 11:45 तक चलेगी। कक्षा एक से पांच तक में सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा छह से आठ तक में कला, गृह शिल्प की परीक्षा होगी। दूसरी पाली 12:15 से 2:45 तक चलेगी। इसमें खेल एवं शारीरिक विषय की परीक्षा होगी। 20 मार्च तक परीक्षाएं चलेगी। 30 मार्च को अभिभावकों को बुलाकर रिजल्ट वितरित कराया जाएगा।
Trending Videos