सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Branded medicines were being sold at the Jan Aushadhi Centre, CMO reprimanded

Sitapur News: जन औषधि केंद्र में बिक रही थीं ब्रांडेड दवाएं, सीएमओ ने लगाई फटकार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Branded medicines were being sold at the Jan Aushadhi Centre, CMO reprimanded
 सीएचसी एलिया के अंदर जन औषधि केंद्र में बिक रहीं ब्रांडेड दवाओं को देखते सीएमओ। - फोटो : सीएचसी एलिया के अंदर जन औषधि केंद्र में बिक रहीं ब्रांडेड दवाओं को देखते सीएमओ।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। सीएचसी एलिया के निरीक्षण में सोमवार को सीएमओ को तमाम खामियां मिलीं। सीएचसी परिसर में बने जन औषधि केंद्र में ब्रांडेड दवाएं बिक रही थीं। इस पर सीएमओ ने फटकार लगाई। वहीं, अर्श काउंसलर को चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
Trending Videos

सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्हें अर्श काउंसलर विंध्यवासिनी की कार्यशैली में सुधार नहीं मिला। काउंसलर को पूर्व में लापरवाही पर नोटिस दिया जा चुका था। इसके बाद भी लापरवाही मिलने पर सीएमओ ने 15 दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए। सीएचसी में डिलीवरी कम होती मिली। इस पर अधीक्षक को संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही मिलने पर बीसीपीएम, बीपीएम व एचईओ को चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। जन औषधि केंद्र में प्रोटीन पाउडर सहित अन्य सिरप मिले। इस पर इन दवाओं को हटाने की चेतावनी दी। केवल जन औषधि की ही दवाएं बेचने के निर्देश दिए। लैब में खराब यूपीएस को जल्द से सही करवाने के लिए कहा। स्टाफ नर्स वंदना अवस्थी व अनुग्या पटेल से इस माह कराए गए प्रसवों की जानकारी ली। साफ-सफाई का निरीक्षण किया और मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed