{"_id":"69b70551b558f0c4ad0382ca","slug":"bullet-fired-after-touching-young-mans-forehead-under-suspicious-circumstances-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151982-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक के माथे को छूकर निकली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: संदिग्ध हालात में युवक के माथे को छूकर निकली गोली
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा में शनिवार रात विवाह समारोह के दौरान हुई फायरिंग में गोली एक युवक के माथे को छूकर निकल गई। इससे उसके माथे में जख्म हो गया। हालांकि पीड़ित ने कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कुंदी गांव में राजकुमार के यहां इमलिया सुल्तानपुर के ढोलईखुर्द से बरात आई थी। रात में द्वारचार कार्यक्रम के दौरान शुक्लनपुरवा गांव निवासी मनोज (46) को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली माथे को छूकर निकल गई। इससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार घायल की हालत फिलहाल ठीक है। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि किसी लाइसेंसी शस्त्र से गोली चली है। शस्त्र के लाइसेंसधारक की जांच शुरू करते हुए उसके निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल ही हालत खतरे से बाहर है। उसने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर हर्ष फायरिंग की पुष्टि होती है तो तहरीर के आधार पर अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
Trending Videos