{"_id":"6a968edda0ec745d0009de9f","slug":"cbic-raids-hindustan-plywood-factory-in-sitapur-scrutiny-of-documents-begins-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्टरी पर सीबीआईसी का छापा, दस्तावेजों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्टरी पर सीबीआईसी का छापा, दस्तावेजों की जांच शुरू
Tue, 01 Sep 2026 02:07 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:07 PM IST
सार
सीतापुर में हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्टरी पर सीबीआईसी टीम ने छापा मारा है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्टरी पर सीबीआईसी का छापा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में तंबौर कस्बा निवासी इसराइल की हिंदुस्तान प्लाईवुड फैक्टरी पर मंगलवार को भारत सरकार के अधीन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी परिसर में पहुंचे। टीम के साथ करीब 15 वाहन बताए जा रहे हैं। इनमें कुछ वाहनों पर भारत सरकार लिखा हुआ है।
विज्ञापन
सीबीआईसी की टीम ने परिसर में पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। टीम द्वारा फैक्टरी में मौजूद कागजात, कारोबार से संबंधित अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की जांच किए जाने की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, सीबीआईसी की टीम ने फैक्टरी के साथ ही इसराइल के आवास पर भी कार्रवाई की। आवास के बाहर भी कई सरकारी वाहन खड़े देखे गए। हालांकि, छापे की वजह और जांच के दायरे को लेकर अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान फैक्टरी और आवास के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग मामले को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते रहे। अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह और बरामदगी अथवा अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।