Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Digital X-ray machine out of order; long queue for examinations

Sitapur News: डिजिटल एक्सरे मशीन खराब, जांच के लिए लगी लंबी कतार

Tue, 24 Nov 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 24 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray machine out of order; long queue for examinations
सीतापुर। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन खराब होने से जांच के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मैनुअल मशीन से की जा रही एक्सरे जांच के लिए लगी लंबी कतार के कारण मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा रहा है। सोमवार को करीब 50 मरीज बिना एक्सरे कराए ही अस्पताल से लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो एक्सरे मशीन लगी हैं। मैनुअल एक्सरे मशीन से सामान्य दिनों में रोजाना 40 से 50 मरीजों की जांच होती है। सोमवार को डिजिटल मशीन खराब होने के कारण सभी मरीज मैनुअल मशीन पर पहुंच गए। इस दौरान करीब 90 मरीज एक्सरे कराने के लिए आ गए। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से जांच व्यवस्था प्रभावित हो गई। मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में दोपहर दो बजे तक ही एक्सरे जांच हो सकी। इसके बाद भी करीब 50 मरीजों की जांच नहीं हो पाई। इनमें कई मरीज ऐसे थे, जिन्हें डॉक्टरों ने एक्सरे कराने की सलाह दी थी। समय पर जांच नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं, कुछ ने मजबूरी में निजी जांच केंद्रों का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से तीन घंटे के इंतजार के बाद भी नहीं हो पाई जांच
ओमकार ने बताया कि दो घंटे से इंतजार कर रहा हूं। 12 बज गए हैं, अभी तक नंबर नहीं आया है। पता नहीं आज एक्सरे हो पाएगा कि नहीं। अपने पति की एक्सरे जांच कराने आईं पूजा ने बताया कि पति का एक्सीडेंट हो गया था। यहां पर भीड़ अधिक होने से आज जांच हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। ऐसे में बाहर से जांच करवाई। अशोक ने बताया कि तीन घंटे हो गए है, अभी तक नंबर नहीं आया है। नीरज को पेट में दर्द होने पर इमरजेंसी में दिखाया तो चिकित्सक ने चार इंजेक्शन लगाए। इसके बाद जांच लिख दी। जब वह पैथोलॉजी पहुंचे तो भीड़ अधिक होने से सैंपल नहीं दे पाए। इससे वह बेहद परेशान रहे।

इनसेट
टाइफाइड के मिले 15 मरीज
जिला हॉस्पिटल में सोमवार को लगातार बुखार आने पर करीब 80 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान टाइफाइड के 15 मरीज मिले हैं। इन मरीजों को चिकित्सकों ने दवा देते हुए घर पर आराम करने की सलाह दी है। वहीं, पांच दिन बाद फिर से अस्पताल में जांच के लिए बुलाया है।

वर्जन
मशीन खराब हुई है इसे जल्द सही करवाया जाएगा। तब तक दूसरी मशीन के जरिये मरीजों की जांच करवाई जा रही है।
डॉ. इंद्र सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed