फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Every office-bearer is first a party worker: Avadhesh Dwivedi

प्रत्येक पदाधिकारी पहले एक कार्यकर्ता : अवधेश द्विवेदी

Mon, 20 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 20 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Every office-bearer is first a party worker: Avadhesh Dwivedi
भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का स्वागत करते पदा​धिकारी व कार्यक
सीतापुर। बीजेपी अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी के सीतापुर में प्रथम आगमन पर रविवार को कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल के नेतृत्व में अटरिया, सिधौली व कमलापुर स्थित कोठी ढाबा पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक पदाधिकारी पहले एक कार्यकर्ता होता है और कार्यकर्ता भाव ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठन के वर्तमान अभियानों की गहन समीक्षा की। आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी जिलाध्यक्ष से प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में तन, मन और धन से पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने व संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को निष्ठा के साथ निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि सीतापुर जिला संगठन द्वारा चलाए जा रहे प्रत्येक अभियान में पूरे समर्पण के साथ कार्य करेगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी नौ विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नैमिषारण्य पहुंचकर जगत जननी मां ललिता देवी के दर्शन-पूजन किए। संतों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, महमूदाबाद विधायक आशा मौर्या, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व सांसद राजेश वर्मा, नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन का अपमान करने वालों से रहें सतर्क
मछरेहटा। भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी रविवार को मछरेहटा कस्बा पहुंचे। एक गेस्ट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अपमान करने वाले और इसे बदनाम करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने वालों से सतर्क रहें। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का कुचक्र करने वाले लोगों को पहचान कर अपने वोट की ताकत से आगामी विधानसभा चुनाव में करारा जवाब दें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएं। इस मौके पर विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, नगर पालिका सीतापुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनींद्र अवस्थी, अजय भार्गव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed