सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Life awaits water, mission loses its way

Sitapur News: जल के इंतजार में जीवन, रास्ते से भटका मिशन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Life awaits water, mission loses its way
लहरपुर क्षेत्र के ग्राम खानपुर मोहद्दीनपुर में निष्प्रयोज्य खड़ी पानी की टंकी। - फोटो : लहरपुर क्षेत्र के ग्राम खानपुर मोहद्दीनपुर में निष्प्रयोज्य खड़ी पानी की टंकी।
विज्ञापन
सीतापुर। जिम्मेदारों की लापरवाही से जल जीवन मिशन योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। जिले के सैकड़ों गांवाें में कार्यदायी संस्था आधा-अधूरा काम छोड़ रखा है। कई स्थानों पर घरों में कनेक्शन होने के बावजूद पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। वहीं, कई जगह पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क दुरुस्त नहीं की गई है।
Trending Videos

महमूदाबाद की ग्राम पंचायत बिलौली बाजार में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक पांच वर्षों बाद भी नहीं बन सका है। चयनित स्थान पर बाउंड्रीवाॅल बनाकर सोलर पैनल और ट्यूबवेल भी लगा दिया गया, लेकिन पानी की टंकी न बन पाने से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। वहीं, ग्राम कुंवरपुर, तेतारपुर, शेखपुर में आज तक पानी की सप्लाई घरों तक नहीं पहुंच सकी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही घरों में पानी पहुंचने लगेगा, लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी जलापूर्ति नहीं शुरू हो पाई है। गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेतारपुर के आशुतोष ने बताया कि कुछ गांवों में पानी पहुंच रहा है, लेकिन हमारे गांव में आज तक जलापूर्ति नहीं शुरू हुई है। प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पाठक ने बताया कि बिलौली, भगियापुर, ढखिया, सुल्तापुर में पानी की सप्लाई पहुंच रही है। पंप के माध्यम से ग्रामीणों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है।


अब तक नहीं मिला नल से जल
लहरपुर के खानपुर मोहद्दीनपुर गांव में वर्ष 2022 में योजना के तहत करीब 5.57 करोड़ की लागत से कार्य शुरू किया गया। वर्ष 2025 में टंकी का निर्माण पूरा कर लिया गया, लेकिन ग्राम खानपुर, मोहद्दीनपुर, बरगदहा, दुर्गी पुरवा, दर्जिन पुरवा, बस्ती पुरवा, गुलरी पुरवा, मातन पुरवा, गौरी पुरवा आदि में भूमिगत पाइप डालकर कार्य बंद कर दिया गया। यही नहीं पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़कों को ठीक नहीं किया गया। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद अभी तक न तो टोंटियां लगाई गई हैं और न पानी की सप्लाई की शुरू हो सकी है। ग्रामीण मुजीब, रिजवान, मैकू लाल मौर्य, रामपाल यादव, डॉ. करण सिंह, बबलू, रिंकू, कमलेश, अशोक कुमार, राजकुमार, आकाश पटेल, अनूप, छुटकन, इश्तियाक आदि ने बताया कि स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए निर्मित पानी की टंकी सफेद हाथी साबित हो रही है। वहीं, बदहाल सड़कें दर्द दे रही हैं।

तीन माह में उपलब्ध करा देंगे पेयजल
खानपुर मोहनपुर काफी बड़ी ग्राम सभा है। तीन माह लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। एक बार ट्रायल के बाद खोदी गई सड़कों की भी मरम्मत हो जाएगी।
- पुष्कर कुमार, कंस्ट्रक्शन हेड एन एंड टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed