{"_id":"6a33a9437efffbf18200e6d6","slug":"massive-fire-in-naimisharanya-three-temporary-shops-on-the-lalita-devi-chakra-road-reduced-to-ashes-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैमिषारण्य में लगी भीषण आग: ललिता देवी-चक्र रोड पर तीन अस्थाई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैमिषारण्य में लगी भीषण आग: ललिता देवी-चक्र रोड पर तीन अस्थाई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार
आग इतनी तेज थी कि स्थानीय लोगों और दुकानदारों के तमाम प्रयासों के बावजूद काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही मिनटों में तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं।
दुकानों में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नैमिषारण्य में ललिता देवी मंदिर से चक्रतीर्थ रोड मार्ग पर बनी तीन अस्थाई दुकानें जल गईं। पल भर में लपटों ने विकराल रूप ले लिया और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।
इस आग की चपेट में आई दुकानों में सरोज की परचून की दुकान, कौशल की चूड़ी-कंगन की दुकान और अतीश की बर्तन की दुकान शामिल हैं। ये सभी दुकानें ललिता देवी से चक्रतीर्थ रोड पर अस्थाई रूप से बनाई गई थीं। दुकानदारों के अनुसार अंदर पूजा सामग्री, रेडीमेड सामान, चूड़ी-कंगन, बर्तन और रोजमर्रा का माल भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग इतनी तेज थी कि स्थानीय लोगों और दुकानदारों के तमाम प्रयासों के बावजूद काबू नहीं पाया जा सका। कुछ ही मिनटों में तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। घटना के बाद तीनों दुकानदारों के चेहरे मायूस हो गए। रेडी-पटरी पर गुजारा करने वाले इन दुकानदारों के लिए यह नुकसान दोहरी मार बन गया है।
इस हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। दुकानदारों और आसपास के लोगों ने बताया कि रात में अचानक आग की लपटें उठती देखीं। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी होगी, लेकिन असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है। उनका कहना है कि लाखों का नुकसान हो चुका है और अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानदारों ने सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि सरकारी मदद मिलने से ही वह फिर से अपना कारोबार शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन