{"_id":"69b703d6a8a309127505c89c","slug":"pradhans-son-died-due-to-drowning-in-amrit-sarovar-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151994-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अमृत सरोवर में डूबने से प्रधान के पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अमृत सरोवर में डूबने से प्रधान के पुत्र की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। ककरहिया मजरा बर्मी गांव में रविवार दोपहर अमृत सरोवर में डूबने से प्रधान पुत्र की मौत हो गई। गांव निवासी विपिन (11) रविवार दोपहर अपने भाई व गांव के कुछ बच्चों के साथ बर्मी गांव स्थित मनरेगा अमृत सरोवर गया था। वहां पर पार्क भी बना हुआ है। तालाब में नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विपिन को डूबते देख मौजूद बच्चों ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विपिन की मां आरती देवी ग्राम पंचायत बर्मी की प्रधान हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी प्रधान की ओर से नहीं दी गई है।
Trending Videos