सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Sir... I have been running for four days, but have not received the cylinder.

Sitapur News: साहब...चार दिन से दौड़ रही, नहीं मिला सिलिंडर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sir... I have been running for four days, but have not received the cylinder.
आशीर्वाद गैस एजेंसी के गोदाम की जांच करते डीएसओ।
विज्ञापन
सीतापुर। गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर मारामारी मची हुई है। आलम यह है कि उपभोक्ता कई-कई दिन तक एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, इसे बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। गैस एजेंसियों पर लेखपालों की ड्यूटी लगाए जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं, अफसर सिलिंडर की कमी न होने का दावा कर रहे हैं।
Trending Videos




सोमवार को कल्ली चौराहे के पास एक वृद्धा राममुखी अपने पोते संग खाली सिलिंडर लेकर पैदल जाती दिखाई दीं। वृद्धा से सवाल पूछा तो वह फफक कर रो पड़ीं। बताया कि वह नैमिषारण्य में रहती हैं। करखिला स्थित इंडेन गैस एजेंसी का कनेक्शन है। चार दिन से खाली सिलिंडर लेकर आठ किलोमीटर की दौड़ लगा रही हैं। हर रोज खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एजेंसी में दूसरे उपभोक्ताओं के नंबर लगाकर सिलिंडर दिए जा रहे हैं। उन्हें बैरंग लौटाया जा रहा है। 40 रुपये किराया रोज-रोज देने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए पैदल जा रही हैं। अब 24 मार्च के बाद आने के लिए कहा गया है। चूल्हे में लकड़ी जलाकर खाना बनाने से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। आंखों में जलन भी होती है। पीड़ा बयां करते हुए राममुखी फफकती रहीं। इसी गैस एजेंसी की उपभोक्ता ढखिया गांव की बिट्टू देवी ने बताया कि गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईद पर सेवईं का स्वाद बिगड़ने की चिंता



खैराबाद। ईद का त्योहार करीब है। मुस्लिम महिलाएं सिलिंडर न मिलने से चिंतित हैं। इरफाना बेगम ने बताया कि कहीं चूल्हे पर सेवाईयों को बनाना पड़ा तो स्वाद बिगड़ जाए। फससरी ने कहा कि सिलिंडर की किल्लत ऐसे ही रही तो पकवान कैसे बनेंगे। उज्जवल कनेक्शन धारक आसिया ने बताया कि सिलिंडर तो है पर गैस मिल नहीं रही है। राधा कृष्णा एजेंसी संचालक सोमेश वर्धन सिंह ने बताया कि रविवार को 342 गैस सिलिंडर आए थे, सब बंट गए। एक हजार सिलिंडर की बुकिंग है। कोशिश रहती है कि सबको सिलिंडर मिले। (संवाद)


आवक से ज्यादा है मांग, सर्वर बना बाधक
कसमंडा स्थित भारत गैस एजेंसी पर सोमवार को बंदी के कारण वितरण नहीं हुआ। मैनेजर शानू ने बताया कि 20 हजार कनेक्शन हैं। प्रतिदिन 360 सिलिंडर की आवक थी, 250 से 300 वितरित हो जाते थे। इन दिनों मांग बढ़ी है। प्रतिदिन 400 सिलिंडर की मांग है। 14 मार्च तक बुक सिलिंडर का वितरण किया जा चुका है। वहीं , लहरपुर क्षेत्र में सर्वर न चलने के कारण लोग परेशान रहे। दिन के समय सर्वर बिल्कुल नहीं चलता है, केवल देर रात में भार कम होने पर बुकिंग हो रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि देर रात गैस बुक तो होती है पर डिलीवरी के लिए ओटीपी नहीं मिल पाती है। जानकारी के अभाव में उपभोक्ता सिलिंडर लेने गोदाम पर जमा हो जाते हैं। ओटीपी न आने के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ता है। पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

एजेंसियों पर कम हो रही भीड़
शहर की नवाब गैस एजेंसी का निरीक्षण किया है। वहां पर दो दिन पहले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भेजनी पड़ी थी। वहां सोमवार को हालात सामान्य मिले। उनके पास 76 सिलिंडर का स्टाॅक शेष है। मंगलवार को 856 का स्टॉक आएगा। इसी तरह आशीर्वाद गैस एजेंसी की भी जांच की। वहां भी सिलिंडरों का स्टॉक पर्याप्त है। एजेंसियों पर भीड़ कम होने लगी है।

- अखिलेश श्रीवास्तव, डीएसओ, सीतापुर


केजीबीवी में नहीं होगी किल्लत
कस्तूरबा स्कूलों में भोजन बनाने के लिए शासन स्तर पर डिमांड लगाई थी। स्वीकृति मिल गई है। प्रत्येक माह जिले के बीस कस्तूरबा स्कूलों में सात-सात सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह अनलिमिटेड श्रेणी में गिना जाता है, लेकिन सात सिलिंडर हर हाल में पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराने हाेंगे। इससे इन स्कूलों में गैस की किल्लत नहीं रहेगी।



- अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed