सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Take immediate action on information about dispute with saints: ADG

साधु-संतों से विवाद की सूचना पर तत्काल करें कार्रवाई : एडीजी

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 16 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Take immediate action on information about dispute with saints: ADG
विज्ञापन
सीतापुर। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार रविवार रात नैमिषारण्य पहुंचे। उन्हाेंने पुलिस अधिकारियों के साथ नैमिष गेस्ट हाउस में अपराध समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ आदि धार्मिक स्थलों का निरीक्षण भी किया।
Trending Videos

एडीजी ने त्योहार के संबंध में की गई तैयारियों तथा त्योहार रजिस्टर की समीक्षा की। उन्होंने साधु-संतों तथा धर्मगुरुओं से संबंधित किसी भी सांप्रदायिक विवाद की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी ने मिश्रिख मेला के दृष्टिगत मेले में आए श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु यातायात प्रबंधन तथा रूट मैप के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही थानों पर भूमि विवाद से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करते हुए उसका विवरण भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानावार लंबित विवेचना की समीक्षा कर वांछितों की गिरफ्तारी करने के लिए कहा।
एडीजी ने कहा कि त्योहार के समय निकाले जाने वाले जुलूस का रूट जरूर देख लें। कोई भी गैर परंपरागत जुलूस न निकलने दिया जाए। इस दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed