{"_id":"69b707217521faaca70084cd","slug":"thieves-stole-goods-worth-rs-15-lakh-from-two-shops-sitapur-news-c-102-1-slko1055-151940-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चोरों ने दो दुकानों से डेढ़ लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चोरों ने दो दुकानों से डेढ़ लाख का माल उड़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव के चकदहा चौराहे पर स्थित दो दुकानों को चोरों ने शनिवार रात निशाना बनाया। चोरों ने दोनों दुकानों से करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। झंडाकुटी बरियारपुर निवासी वीरेश राजपूत ने बताया कि चौराहे पर स्थित बाजार में उनकी परचून की दुकान है। चोर उनकी दुकान में नकब लगाकर घुसे और 20 हजार रुपये समेत करीब 80 हजार का माल समेट ले गए।
दूसरी दुकान के मालिक दीपू मौर्या ने बताया कि उनकी इलेक्ट्राॅनिक की दुकान से चोरों ने 32 हजार रुपये समेत करीब 70 हजार का माल पार कर दिया। सुबह जब पीड़ित दुकान पर आए तो उनको घटना के बारे में जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। थानाध्यक्ष विमल गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos