{"_id":"6ae77f838b52b2eb000942b6","slug":"toddler-drowns-in-a-tub-while-playing-in-laharpur-dies-sitapur-news-c-102-1-slko1055-166872-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लहरपुर में खेलते समय टब में डूबा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लहरपुर में खेलते समय टब में डूबा मासूम, मौत
Sun, 01 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। लहरपुर के नवीनगर गांव में रविवार को घर में खेलते समय टब में डूबकर ढाई वर्षीय मासूम राघव शुक्ल की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि राघव घर में रखे एक टब के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसने मिट्टी का दीपक टब में डाल दिया। दीपक निकालने के लिए वह टब की ओर झुका, लेकिन हाथ दीपक तक नहीं पहुंचा। इसी प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टब में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
कुछ देर तक राघव की तलाश करने के बाद परिजनों ने उसका शव टब में उतराता देखा। उसे टब से निकालकर सीएचसी लहरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अभिषेक ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों की तरफ से इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
राघव अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता आशीष शुक्ला अधिवक्ता हैं। परिवार में वह सभी का दुलारा था। हर साल जन्माष्टमी पर उसे भगवान श्रीकृष्ण के रूप में सजाकर मंदिर ले जाया जाता था। मासूम की मौत की खबर सुनकर ग्रामीण भी शोक जताने उनके घर पहुंचे। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ह गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।