फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP: Terror of wild jackals in Sitapur; father, son, and four buffaloes attacked; panic spreads in the village.

UP: सीतापुर में जंगली सियारों का आतंक, पिता-पुत्र समेत चार भैंसों पर हमला, गांव में फैली दहशत

Mon, 20 Jul 2026 01:27 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 20 Jul 2026 01:27 PM IST
सार

दो जंगली सियारों ने खेत जा रहे पिता-पुत्र पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। भागते समय उन्होंने चार भैंसों को भी जख्मी कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग जांच में जुटा है और ग्रामीण लगातार हो रहे हमलों से भयभीत हैं।

विज्ञापन
UP: Terror of wild jackals in Sitapur; father, son, and four buffaloes attacked; panic spreads in the village.
पिता-पुत्र इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर तेंदुआ गांव में सोमवार सुबह दो जंगली सियारों के हमले से हड़कंप मच गया। खेतों की ओर गए पिता-पुत्र पर सियारों ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद दोनों सियार गांव की ओर भागे और रास्ते में चार भैंसों पर भी हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


गांव निवासी राजपाल सिंह (70) अपने पुत्र रघुवीर सिंह (35) के साथ सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले दो सियारों ने उन पर हमला बोल दिया। सियारों ने दोनों को बुरी तरह नोचकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों सियार जंगल की ओर भाग निकले।

विज्ञापन

 

ग्रामीण अब अब खेतों की ओर जाने से बच रहे

ग्रामीणों के अनुसार, भागते समय सियारों ने कौशल की दो, राम की एक और रामप्रकाश की एक भैंस पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सियारों को जल्द पकड़ने की मांग की है, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। गांव के लोग अब अकेले खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं।

इस बीच चर्चा है कि हमले के बाद ग्रामीणों ने एक सियार को पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि सियार के हमले की पुष्टि हुई है, लेकिन उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। एसडीओ ब्रजेंद्र पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना।

गौरतलब है कि इस वर्ष क्षेत्र में सियारों के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। फरवरी और मार्च में भी कई ग्रामीण इन हमलों में घायल हुए थे, जबकि एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

 

पूर्व में भी सियार ग्रामीणों पर कर चुके हैं हमला, युवक की हुई थी मौत

22 फरवरी 2026: भटखेखवा गांव में 60 वर्षीय बाबू पर खेत जाते समय सियार ने हमला कर घायल कर दिया था।

26 फरवरी 2026: गुलामऊ गांव में एक ही दिन सियार ने सीताराम (30), फूलमती और रामजीवन पर हमला किया था। इस घटना में रामजीवन की मौत हो गई थी।

12 मार्च 2026: ब्रह्मावली गांव में खेत पर काम कर रहे राजकुमार पर सियार ने हमला कर घायल कर दिया था।

14 मार्च 2026: औरंगाबाद के कम्हूपुर गांव में सियार ने बल्लू, अल्ताफ, नीलोफर और चुन्नू पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed