{"_id":"6a2862ca5be4fdfa1b0c5c16","slug":"alignment-of-vindhya-expressway-will-be-completed-in-a-week-priority-to-save-forest-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-147876-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: एक सप्ताह में पूरा होगा विंध्य एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट, जंगल बचाने को तरजीह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: एक सप्ताह में पूरा होगा विंध्य एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट, जंगल बचाने को तरजीह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रयागराज से छत्तीसगढ़ सीमा तक प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना का संरेखण (एलाइनमेंट) कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर संरेखण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अंतिम प्रस्ताव तैयार कर निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। इस साल के अंत तक निर्माण कार्य शुरू हाेने की उम्मीद है। विंध्य एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सलाहकार एवं पर्यावरण प्रबंधक मारुति नंदन पांडेय ने बताया कि परियोजना की रूपरेखा तैयार करते समय वन संपदा और पर्यावरण संरक्षण को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। एक्सप्रेसवे का मार्ग इस प्रकार तय किया जा रहा है कि जंगलों और वन क्षेत्रों को न्यूनतम नुकसान पहुंचे और प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम संरक्षण हो सके।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में वन विभाग और प्राधिकरण की संयुक्त टीम विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण और संरेखण का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में भूमि, वन क्षेत्र और अन्य तकनीकी पहलुओं का सूक्ष्म अध्ययन किया जा रहा है। मंगलवार को भी संयुक्त टीम ने विभिन्न गांवों और वन क्षेत्रों का दौरा कर स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक आंकड़े जुटाकर रिपोर्ट तैयार की गई। अधिकारियों के अनुसार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एक्सप्रेसवे के अंतिम रूट का निर्धारण किया जाएगा। मारुति नंदन पांडेय ने कहा कि संरेखण कार्य पूरा होने के बाद निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं को गति दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। बता दें कि विंध्य एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके निर्माण से क्षेत्र में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।
Trending Videos