फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Car-tempo collision at Nadhira Mor in Sonbhadra three dead 16 injured

सोनभद्र में भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, 16 घायल; चीखों से दहला इलाका

Wed, 21 Oct 2026 10:13 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 21 Oct 2026 10:13 AM IST
सार

रेणुकूट-बीजपुर मार्ग के नधिरा जंगल में दर्दनाक हादसा हुआ। नधिरा मोड़ पर कार और टेंपो की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 16 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car-tempo collision at Nadhira Mor in Sonbhadra three dead 16 injured
भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची बभनी और म्योरपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए बभनी और म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


टेंपो सवार लोग धरतीडांड़ से विजयदशमी का मेला देखने के लिए किरबिल जा रहे थे। इसी दौरान नधिरा जंगल के पास मोड़ पर सामने से आ रही कार से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार वाराणसी से छत्तीसगढ़-ओडिशा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 12 वर्षीय अंकुश पुत्र रामकुमार निवासी नधिरा की मौत हो गई। वहीं बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से म्योरपुर ले जाए गए घायलों में राजकुमारी 23 पत्नी उदय निवासी नधिरा पूर्वी टोला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नधिरा टोला निवासी अंजली (35) पत्नी राजेश खरवार, धरती डांड़ निवासी सुनील गुप्ता (25) पुत्र भोलानाथ समेत कई घायलों को भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सुनील गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुनील गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं, म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 वर्षीय लवकुश, दो वर्षीय छोटी  28 वर्षीय मंजू डेढ़ वर्षीय शिवांश, 60 वर्षीय फूलमती, 28 वर्षीय पूजा, सात वर्षीय पूर्णिमा, पांच वर्षीय आकृति, पांच वर्षीय अयांश, सात वर्षीय उषा, 37 वर्षीय हीनकुंवर और 45 वर्षीय पानमति समेत अन्य घायलों का उपचार किया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

इसे भी पढ़ें; हादसे में 5 दोस्तों की मौत: तीन गंभीर, कलेजे के टुकड़ों को 'टुकड़ों' में देखकर कांप गए परिजन; त्योहार पर मातम

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने मदद की। एक साथ कई घायलों के अस्पताल पहुंचने से अफरातफरी का माहौल बन गया। हादसे की खबर से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि सभी मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवाया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed