{"_id":"6ae96c93517d206f4a05af1a","slug":"collision-between-two-heavy-vehicles-on-varanasi-shaktinagar-road-12-km-long-traffic-jam-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सात घंटे थमी रफ्तार: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दो भारी वाहनों की टक्कर, 12 किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सात घंटे थमी रफ्तार: वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दो भारी वाहनों की टक्कर, 12 किमी लंबा जाम
Tue, 03 Nov 2026 10:39 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:39 AM IST
सार
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दो भारी वाहनों की टक्कर हो गई। जिसके चलते रोडवेज और कॉलेज बसों समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे। करीब सात घंटे तक यातायात बाधित रहने से यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर सोमवार सुबह पिपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास गैस फैक्ट्री के समीप दो भारी वाहनों की टक्कर के बाद करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से रोडवेज बसों, कॉलेज बसों समेत सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन
करीब सात घंटे तक यातायात बाधित रहने से यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दो क्रेनों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद दोपहर करीब तीन बजे आवागमन सामान्य हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। राखड़ लदा एक ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे राखड़ लदे ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर के बाद आगे चल रहे तीन से चार अन्य वाहन भी आपस में भिड़ गए। हादसे में दो भारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क के बीचोंबीच फंस गए। इससे गाढ़ा बैरियर से सिधहवा तक करीब 12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में आधा दर्जन से अधिक रोडवेज बसों के साथ कॉलेज बसें, निजी वाहन और मालवाहक ट्रक फंसे रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
घंटों इंतजार के बाद कई यात्री सामान लेकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े। छोटे वाहनों को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। जरूरी काम से जा रहे लोगों को भी घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई, लेकिन भारी वाहनों का वजन अधिक होने और उनकी खराब स्थिति के कारण एक क्रेन से उन्हें हटाना संभव नहीं हुआ। इसके बाद दूसरी क्रेन की व्यवस्था की गई।
पुलिसकर्मियों ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। पिपरी थाना प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि दो वाहनों की टक्कर के कारण जाम लगा था। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया।

अक्तूबर में तीन बार लग चुका है लंबा जाम
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अक्तूबर महीने में हादसों के कारण कई बार यातायात बाधित हो चुका है। 27 अक्तूबर को रिहंद डैम के पास नौकोठिया मोड़ पर दो वाहनों की टक्कर के बाद तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा था। 19 अक्तूबर को गाढ़ा बैरियर पर हुए हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई थी और लंबा जाम लगा था। वहीं, दो अक्तूबर की रात रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर सड़क हादसे के बाद करीब 12 घंटे तक आवागमन बाधित रहा था। इस दौरान कई वाहनों को रास्ता बदलकर लंबा चक्कर लगाना पड़ा था।