सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Condemnation of derogatory remarks against the Brahmin community; effigy of SP spokesperson Bhati burnt, formal complaint filed.

Sonebhadra News: ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने की निंदा, फूंका सपा प्रवक्ता भाटी का पुतला, तहरीर दी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Condemnation of derogatory remarks against the Brahmin community; effigy of SP spokesperson Bhati burnt, formal complaint filed.
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर विरोध प्रदर्शन करते सवर्ण आर्मी भारत के पदा​धिआर्मी के पदा​धिकारी। स्
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयान के विरोध में शनिवार को सवर्ण आर्मी भारत के कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से तत्काल निष्कासित करने की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद संगठन के पदाधिकारी सदर कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सभा में सूरज प्रसाद चौबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला ने कहा कि समाज के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। प्रदर्शन में संतोष पांडेय, रामानंद पांडेय, प्रवेश पाठक, अंकित शुक्ला, आशुतोष सिंह, शुभम चौबे, शिवम पांडेय, अनुराग पांडेय, आकाश पांडेय, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed