सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees were overcome with emotion upon hearing the glory of Ram Rajya.

Sonebhadra News: रामराज्य की महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overcome with emotion upon hearing the glory of Ram Rajya.
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के मानपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा में सोमवार को कथा वाचक तुलसी किंकर महाराज ने भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक, रामराज्य की महिमा एवं कथा विश्राम का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान तुलसी किंकर महाराज ने बताया कि लंका में रावण और अधर्म का विनाश करने के बाद भगवान श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। अयोध्यावासियों एवं भरत के साथ उनका भावुक मिलन हुआ, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद अयोध्या में आदर्श शासन व्यवस्था स्थापित हुई, जिसे रामराज्य के नाम से जाना जाता है। रामराज्य में सभी लोग धर्म, सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलते थे तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण था। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, सेवा, कर्तव्य और आदर्शों का प्रतीक है। उनके चरित्र से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। कथा के समापन पर प्रभु श्रीराम की आरती, स्तुति एवं हनुमान वंदना की गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed