{"_id":"6a28621188ddb2d9130eba44","slug":"intense-heat-and-humidity-have-increased-discomfort-temperatures-have-been-rising-for-four-days-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-147859-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, चार दिनों से चढ़ रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: तेज धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, चार दिनों से चढ़ रहा पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते चार दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और बढ़ी उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहा तथा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आगामी दिनों में आसमान में बादलों की लगातार आवाजाही बनी रहने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे। वहीं बेजुबान पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल नजर आए। वहीं ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रविशंकर सिंह तथा तकनीकी अधिकारी एवं मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादलों की लगातार आवाजाही बनी रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार भी हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों की सक्रियता के कारण तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। साथ ही हवा की गति सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा कृषि कार्यों की योजना मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बनाने की सलाह दी है। विशेष रूप से कटाई, मड़ाई और खुले में रखी कृषि उपज को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से भी समय-समय पर जारी होने वाले मौसम संबंधी अपडेट पर ध्यान देने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक एहतियात बरतने का आग्रह किया है।
जेल प्रशासन ने मुलाकातियों को पिलाया शर्बत
सलखन। जिला जेल प्रशासन की तरफ से ज्येष्ठ मास के छठे मंगलवार को जेल आने वाले मुलाकातियों को शर्बत पिलाया गया। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि दो दिन से गर्मी बढ़ गई है। गर्मी को देखते हुए मंगलवार को जेल में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात करने आने वाले मुलाकातियों में शर्बत वितरित किया गया। इसके साथ ही राहगीरों को भी शर्बत पिलाया गया। इस दौरान जेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Trending Videos