फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lalsa goes from laborer to business owner, earning three lakhs annually

Sonebhadra News: मजदूर से मालिक बनीं लालसा, कमा रहीं तीन लाख सालाना

Fri, 10 Jul 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lalsa goes from laborer to business owner, earning three lakhs annually
दोना-पत्तल बनाती लालसा।
सोनभद्र। कभी मजदूरी की कमाई से किसी तरह परिवार का गुजारा करने वाली भरहियां गांव की लालसा देवी अब आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं। स्वयं सहायता समूह से मिली आर्थिक मदद और सरकारी योजनाओं के सहयोग से उन्होंने न केवल अपना पक्का घर बनाया, बल्कि दोना-पत्तल बनाने का कारोबार भी शुरू कर लिया। अब वह अपने पति के साथ मिलकर कारोबार चला रही हैं और सालाना करीब तीन लाख रुपये की बचत कर रही हैं। लालसा देवी बताती हैं कि वर्ष 2019 में उन्होंने चमेली आजीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्यता ली। समूह से मिले ऋण से उन्होंने अपने खेत में टमाटर और बैंगन की खेती शुरू की। अच्छी पैदावार और मुनाफा मिलने पर समय से पहले ऋण चुका दिया। इसके बाद दोबारा आर्थिक सहायता लेकर खेती का विस्तार किया और इसी आमदनी से अपना पक्का घर भी बनवाया। घर बनने के बाद लालसा ने स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर करीब दो लाख रुपये की लागत से दोना-पत्तल बनाने की मशीन लगाई। अब वह अपने पति ब्रजेश के साथ घर पर ही दोना-पत्तल तैयार करती हैं और आसपास के होटल, ढाबों व दुकानों तक स्वयं इसकी आपूर्ति करती हैं। लालसा का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दोना-पत्तल की मांग लगातार बढ़ रही है लेकिन एक मशीन से पूरी मांग पूरी नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए वह जल्द ही दूसरी मशीन लगाने की तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि सभी खर्च निकालने के बाद उन्हें सालाना करीब तीन लाख रुपये की आय हो जाती है। कारोबार शुरू होने के बाद उनके पति को भी रोजगार के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed