फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rain spoils Anshu's century, second ODI draws

Sonebhadra News: अंशु के शतक पर बारिश ने फेरा पानी, दूसरा वनडे ड्रा

Sun, 30 Aug 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rain spoils Anshu's century, second ODI draws
अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में  पुरस्कार के साथ खड़े ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
रेणुसागर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अनपरा कॉलोनी के सीआईएसएफ मैदान में खेली जा रही इंडिया कप एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच बारिश के कारण ड्रा घोषित कर दिया गया। ऊर्जांचल टाइगर्स के अंशु चौरसिया ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। ऊर्जांचल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 260 रन बनाए। अंशु चौरसिया ने 97 गेंदों पर 126 रन की शतकीय पारी खेली। वैभव ने 36 और यूनुस ने 19 रन बनाए। अनपरा लायंस की ओर से क्षितिज और अर्नव ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनपरा लायंस ने 6.5 ओवर में एक विकेट पर 40 रन बनाए थे, तभी बारिश शुरू हो गई। खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और मैच ड्रा घोषित कर दिया गया। अंशु चौरसिया को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार ऊर्जांचल टाइगर्स की कप्तान साक्षी मिश्रा और अनपरा लायंस की कप्तान अर्पिता सिन्हा ने प्रदान किया। पांच एकदिवसीय मैचों की शृंखला का तीसरा मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा। दूसरा मैच ड्रा होने के बाद दोनों टीमें अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर बढ़त बनाने के लिए मैदान में उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed