{"_id":"69882d94153e15ea8607006e","slug":"young-man-died-in-road-accident-due-to-bike-out-of-control-and-crashed-into-tree-in-sonbhadra-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार
Sonbhadra News: जिले के बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला में अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला में शनिवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार विंदेश्वर (32) पुत्र रामपति निवासी मुरता थाना दुद्धी की शनिवार की रात सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक के पिता रामपति ने बताया कि विंदेश्वर की शादी वर्ष 2012 में मूरता गांव में हुई थी। इसके बाद से ही वह ससुराल में रहता था। शनिवार को शाम करीब पांच बजे अपने छोटे भाई कौलेश्वर को छोड़ने के लिए घर डूगरु थाना सनावल जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई को छोड़कर मूरता लौट रहा था कि मनरुटोला में आकर बाइक पेड़ से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी तो रात में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी मुनिया देवी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के चार बच्चे एक लड़की और तीन लड़के हैं। घटना की सूचना परिजनों ने बभनी पुलिस को दी।
इसे भी पढ़ें; Ballia News: चार थानों में 18 चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सरफराज खान मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।