{"_id":"6b048886d6e5a9b3fe0192c4","slug":"a-fair-will-begin-today-at-babajis-sagra-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-169936-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बाबाजी के सगरा में आज से लगेगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बाबाजी के सगरा में आज से लगेगा मेला
Tue, 24 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
बंधुआकला के सगरा मेले में लकड़ी का तख्त तैयार करते कारीगर। संवाद
बंधुआकला। बाबाजी का सगरा फिर ऐतिहासिक मेले की रौनक से गुलजार होने जा रहा है। मंगलवार से शुरू होने वाले एक माह के मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मैदान में लकड़ी के फर्नीचर की दुकानें सजने लगी हैं। मेले में जिले के अलावा अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर और रायबरेली से व्यापारी पहुंच गए हैं।
मेले का सबसे बड़ा आकर्षण लकड़ी का बाजार है। यहां तख्त, चारपाई, दरवाजे, खिड़कियां, कुर्सी, मेज, अलमारी और डबल बेड सहित कई तरह के फर्नीचर मिलेंगे। व्यापारी अपने साथ लकड़ी का कच्चा माल लेकर आए हैं। कारीगर अर्जुन विश्वकर्मा ने बताया कि करीब एक महीने तक मेले में रहकर ग्राहकों की पसंद और नाप के अनुसार फर्नीचर तैयार करेंगे। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जरूरत और बजट के मुताबिक सामान खरीदने पहुंचते हैं। लकड़ी के बाजार के साथ घरेलू सामान और मनोरंजन के साधन भी मेले की रौनक बढ़ाएंगे।
धार्मिक आस्था का भी है विशेष महत्व
बाबा सहजराम मठ के महंत जीतू दास ने बताया कि सगरा मेला खरीदारी के साथ धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी रखता है। यहां प्रत्येक वर्ष चैत्र रामनवमी और कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगता है। श्रद्धालु प्राचीन मठ में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मान्यता है कि मेले में स्नान के बाद बाबा के मठ में माथा टेकने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दो दिन मुख्य आयोजन के बाद भी लकड़ी का बाजार करीब एक महीने तक गुलजार रहता है।