यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, इम्तियाज अहमद भुट्टो को बनाया प्रत्याशी
बसपा ने यूपी चुनाव 2027 के लिए सुल्तानपुर सीट पर इम्तियाज अहमद भुट्टो को प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दी गई।
विस्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि आज दिनांक 21-09-2026 को मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक अति महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा सुल्तानपुर से प्रभारी/प्रत्याशी के रूप में इम्तियाज अहमद भुट्टो जी को घोषित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल हुआ।
आज दिनांक 21-09-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में बहुजन समाज पार्टी द्वारा एक अति महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें विधानसभा सुल्तानपुर से प्रभारी/प्रत्याशी के रूप में इम्तियाज अहमद भुट्टो जी को घोषित किया… pic.twitter.com/oLl6xW2jKL
विज्ञापन विज्ञापन— Vishwanath Pal (@PalVishwnathbsp) September 21, 2026
अखिलेश यादव को बाबा साहब का नाम हजम नहीं
इसके पहले, बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सोमवार दोपहर सुल्तानपुर शहर पहुंचे। उन्होंने अम्बेडकर पार्क में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद तिकोनिया पार्क में मीडिया से बातचीत की। ओपी राजभर के यूपी के चार हिस्से वाले बयान पर विश्वनाथ पाल ने कहा कि ये लोग सिर्फ घोषणाएं और बयानबाजी करते हैं। उनके बस का यह काम नहीं है।
उन्होंने उदाहरण दिया कि सुल्तानपुर जैसे जिले का विकास संभव न होने पर बहनजी (मायावती) ने छत्रपति साहू जी के नाम से नया जिला बनाया था। इसी तरह बस्ती मंडल और देवी पाटन मंडल भी बने। पाल ने कहा कि यह काम बहनजी ही कर सकती हैं, बाकी लोग सिर्फ घोषणाएं करते हैं और बाद में उसे जुमला बता देते हैं। विश्वनाथ पाल ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पीडीए का मतलब 'धोखा' है।
अखिलेश का छात्रों को नीला रंग पहनाना भी धोखा
उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव अपने बच्चों और छात्रों को नीला रंग पहनाते हैं, तो वह भी धोखा है। पाल ने आरोप लगाया कि अखिलेश ने बाबा साहब के नाम पर बने जिले भीम नगर का नाम बदलकर संभल कर दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बाबा साहब के नाम को हज्म नहीं कर पाते, तो उनकी फोटो लगाने का क्या मतलब है। बहुजन समाज इस बात को समझता है। ओवैसी के गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी लोग बसपा से गठबंधन करना चाहते हैं। जबकि भाजपा 38 और सपा-कांग्रेस 28 दलों का गठबंधन करके चल रही है।
उन्होंने कहा कि कमजोर लोग बसपा को बताते हैं कि उसे बैसाखी की जरूरत है। विश्वनाथ पाल ने कहा कि बहनजी ने ऐलान किया है कि 2007 की तर्ज पर जनता का गठबंधन तैयार करके बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सुल्तानपुर सीट से इम्तियाज अहमद भूट्टू को प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने बताया कि लंभुआ और सदर सीट से भी प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। इसौली और कादीपुर सीट पर जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।