फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crossing closed for 11 hours; rail track repaired.

Sultanpur News: 11 घंटे बंद रही क्रॉसिंग, रेल ट्रैक किया दुरुस्त

Mon, 14 Sep 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Crossing closed for 11 hours; rail track repaired.
टेढ़ुई रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत का कार्य करते मजदूर। स्रोत-ग्रामीण
गोसाईंगंज। रेलवे के वार्षिक अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार को टेढ़ुई-द्वारिकागंज क्रॉसिंग करीब 11 घंटे बंद रही। सुबह नौ बजे समपार संख्या 32/ए पर काम शुरू होने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। वाहनों को कटका बाजार-टाटियानगर बाईपास चौराहा होकर शहर की ओर भेजा गया। इससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

द्वारिकागंज-सुल्तानपुर रेलखंड के बीच टेढ़ुई रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ने ट्रैक को दुरुस्त कराया। मार्ग बंद होने की सूचना पहले ही जिला प्रशासन को दी गई थी। हालांकि, अचानक रास्ता बंद मिलने से कई राहगीरों को वैकल्पिक मार्ग की जानकारी लेने के लिए रुकना पड़ा।
विज्ञापन


सैदपुर निवासी राहुल और कूरेभार निवासी शोएब ने बताया कि रेलवे पटरी बैठ जाने से पहले आवागमन में परेशानी हो रही थी। अनुरक्षण कार्य के बाद अब समस्या दूर होने की उम्मीद है। ट्रैक पर काम के दौरान साकेत एक्सप्रेस, मेमो और सरयू एक्सप्रेस को कॉशन पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर केपी यादव ने बताया कि बीसीएम, डब्ल्यूएसटी और डीजीएस मशीनों से ट्रैक की लिफ्टिंग, पैकिंग, स्टेबल करने और सीधा करने का काम कराया गया। काम पूरा होने के बाद रात आठ बजे मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed