फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kadipur MLA becomes a specially invited member of the state executive committee.

Sultanpur News: कादीपुर विधायक बने प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य

Wed, 28 Oct 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Kadipur MLA becomes a specially invited member of the state executive committee.
सुल्तानपुर। भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में भी संगठन का विस्तार शुरू कर दिया है। इसके तहत कादीपुर सुरक्षित सीट से विधायक राजेश गौतम को पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। कई पूर्व जिलाध्यक्षों सहित अन्य को भी कार्यकारिणी में जगह दी है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, लंभुआ के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, उपमा शर्मा व विकास शुक्ल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश सदस्य बनाए गए पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विकास शुक्ल विधानसभा टिकट के लिए प्रबल दावेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

इसौली विधानसभा से दावा ठोंकने वालीं दो महिला कार्यकर्ताओं बबिता तिवारी व मनीषा पांडेय को पार्टी ने प्रदेश के महिला मोर्चा संगठन में जगह दे दी है। पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि कादीपुर के विधायक राजेश गौतम को भी प्रदेश संगठन में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि टिकट वितरण में पार्टी का ऐसा कोई नियम नहीं है। पार्टी जिसे चाहे टिकट दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed