फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Horrific accident in Sultanpur: Ertiga car rams into rear of truck; three youths killed

सुल्तानपुर हादसे में अब तक चार की मौत: तीन युवकों ने मौके पर जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Wed, 07 Oct 2026 09:15 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 07 Oct 2026 09:15 AM IST
सार

हादसा धनपतगंज थाना क्षेत्र के सुखबड़ेरी के पास हुआ। अर्टिगा में छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। कार सवार एक घायल का कहना है कि सभी लोग नींद में थे, इसी दौरान हादसा हो गया। उन्हें दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
Sultanpur: Horrific accident in Sultanpur: Ertiga car rams into rear of truck; three youths killed
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब सवा पांच बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।घायलों को यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने पहले कुमारगंज अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान एक और मौत हो गई।

विज्ञापन


गंभीर हालत में जयंतो, आनंद यादव और राजू यादव को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान आनंद की मौत हो गई।

हादसा धनपतगंज थाना क्षेत्र के सुखबड़ेरी के पास हुआ। अर्टिगा में छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। घायलों में देवरिया के लार थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनंद यादव (23), तैयर बुजुर्ग निवासी राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं। इलाज के दौरान आनंद की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि वह टेनिस खिलाड़ी हैं। सभी लोग लखनऊ में खेलकर देवरिया लौट रहे थे। यात्रा के दौरान कार में सवार सभी लोग नींद में थे, इसी दौरान हादसा हो गया। उन्हें दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed