सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Airport will be built in Ballia Minister gave information

Airport: बलिया में बनेगा हवाई अड्डा, लोकसभा में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने दी जानकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Feb 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि बलिया के लोगों को हवाई यात्रा करने के लिए गोरखपुर, वाराणसी और पटना की डेढ़ से दो सौ किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। जिसपर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में आश्वासन दिया कि बलिया में जल्द हवाई अड्डा बनेगा।

Airport will be built in Ballia Minister gave information
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

बलिया में जल्द हवाई अड्डा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इस संबंध में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में आश्वासन दिया है। सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने यह आश्वासन दिया है। 

Trending Videos


सांसद ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में इस संबंध में सवाल पूछा था, जिसमें उन्होंने बलिया को हवाई मार्ग से जोड़ने की बात कही थी। अपने प्रश्न में सांसद ने कहा था कि देश को प्रधानमंत्री देने वाला जिला आजादी के 77 वर्ष बाद भी नागर विमानन सेवा से वंचित है। जबकि जनपद को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मस्थली होने का गौरव प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने सवाल में सांसद ने जिक्र किया कि बलिया के लोगों को हवाई यात्रा करने के लिए गोरखपुर, वाराणसी और पटना की डेढ़ से दो सौ किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इसके जवाब में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सांसद प्रदेश सरकार से वार्ता करके प्रस्ताव भेजने के साथ ही मिलें ताकि बलिया में हवाई अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed