सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU GIrl student took dreadful step she slit her throat in hostel room

Varanasi: बीएचयू की शोध छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, न्यू टीचर्स फ्लैट में गला काटा, सीढ़ी पर खून से लथपथ मिली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 22 Oct 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

बीएचयू के जमुना हॉस्टल में रहने वाली शोध छात्रा ने शनिवार दोपहर अपना गला काट कर जान देने की कोशिश की। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

BHU GIrl student took dreadful step she slit her throat in hostel room
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बीएचयू परिसर में यूनिवर्सिटी क्लब के पास बने न्यू टीचर्स फ्लैट में एक शोध छात्रा ने शनिवार की दोपहर में अपना गला काटकर जान देने का प्रयास किया। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई, जब लोगों ने फ्लैट की सीढ़ी पर खून से लथपथ छात्रा को अचेतावस्था में पड़े देखा। आनन-फानन में जानकारी चीफ प्रॉक्टर को दी गई।

Trending Videos


प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और छात्रा को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। देर शाम छात्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच महमूरगंज स्थित बहन के घर पर भिजवा दिया गया। छात्रा मूलरूप से भदोही के गोपीगंज क्षेत्र की रहने वाली है। वो प्राचीन इतिहास विभाग में शोध कर रही है। वह परिसर के ही जमुना छात्रावास में रहती है, लेकिन पिछले दस दिन से छात्रावास से छुट्टी ले रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक से मिलने गई थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक शोध छात्रा आठवें तल पर रहने वाले शिक्षक से मिलने गई थी। दोपहर दो बजे इसी फ्लैट में छात्रा के गला काटने का प्रयास करने की सूचना नीचे मौजूद सुरक्षाकर्मियों को मिली। घटना की जानकारी होने पर संबंधित छात्रा की बड़ी बहन और बीएचयू के ही शिक्षा संकाय में शोध करने वाली छात्रा भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गई।

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा को बड़ी बहन के साथ उसके स्थानीय घर पर भेज दिया है।दरअसल, विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी क्लब के बगल में विभिन्न विभागों के शिक्षकों के लिए करीब 80 फ्लैट बने हैं। यहां शिक्षक अपने परिवार के साथ रहते हैं। फ्लैट के गेट पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। सीसी कैमरे भी लगे हैं। इस मामले की जानकारी संबंधित शिक्षक के विभागाध्यक्ष को भी दी गई है।

घर रवाना हुई छात्रा

चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि  प्राचीन इतिहास विभाग की शोध छात्रा के गला काटकर जान देने का प्रयास किया। न्यू टीचर्स फ्लैट से उसे सुरक्षाकर्मियों की सूचना के बाद ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। छात्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच उसके स्थानीय घर भिजवा दिया गया। विभागाध्यक्ष को सूचना दे दी गई है।-

बीएचयू में आत्महत्या और उसके प्रयास की कुछ घटनाएं

  • 06 अक्तूबर 2023-केंद्रीय कार्यालय पर धरनारत छात्र ने किया आत्मदाह का प्रयास।
  • 04 जुलाई 2023=बिड़ला हॉस्टल में एमए हिंदी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
  • 26 जून 2023- एसएन बोस हॉस्टल में शोध छात्र ने की खुदकुशी।
  • 12 अप्रैल 2023- लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल में बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया।
  • 09 फरवरी 2023-बीएचयू के डालमिया हॉस्टल में एमएससी अंतिम वर्ष के छात्र ने कीटनाशक पीकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed