{"_id":"6ac5e6b0dc4e64140b0600cb","slug":"cm-yogi-and-suvendu-adhikari-to-attend-bharat-sevashram-sangha-centenary-celebrations-in-varanasi-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: भारत सेवाश्रम संघ का शताब्दी समारोह 11 से, सीएम योगी और शुभेंदु अधिकारी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: भारत सेवाश्रम संघ का शताब्दी समारोह 11 से, सीएम योगी और शुभेंदु अधिकारी होंगे शामिल
Wed, 07 Oct 2026 11:59 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:59 AM IST
सार
भारत सेवाश्रम संघ सिगरा के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दस दिवसीय शताब्दी समारोह 11 से शुरू होकर 20 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें सीएम योगी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत सेवाश्रम संघ सिगरा के 10 दिवसीय शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी श्री श्री दुर्गापूजा महोत्सव और विराट हिंदू धर्म संस्कृति सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
स्वामी प्रणवानंद महाराज की ओर से वर्ष 1926 में स्थापित इस संस्था के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दस दिवसीय शताब्दी समारोह 11 से शुरू होकर 20 अक्तूबर तक चलेगा। 12 अक्तूबर को विराट हिंदू धर्म संस्कृति सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
अध्यक्षता संघ के सभापति स्वामी पुण्यात्मानंद करेंगे। वहीं, 17 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मौजूद रहेंगे। उनकी उपस्थिति में हिंदुत्व के आधार पर भारत को विश्वगुरु की नींव पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
आश्रम के पदाधिकारी स्वामी ब्रह्ममायानंदा ने बताया कि 12 अक्तूबर को उद्घाटन के बाद राम में महामाया आदिशक्ति नृत्य नाटिका और असमिया बिहू नृत्य का मंचन होगा। सम्मेलन में समाज और राष्ट्र से जुड़े विविध विषयों पर चिंतन-मंथन के साथ संबंधित क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों का सम्मान भी किया जाएगा। 10 दिवसीय शताब्दी समारोह का शुभारंभ 11 अक्तूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ निकलने वाली विशाल शोभायात्रा से होगा।