सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand to free all temples including Kashi Vishwanath from government control

काशी विश्वनाथ समेत सभी देवालय सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Jun 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व महंत के आवास पर हुई बैठक में भारतीय सवर्ण संघ ने यह मांग उठाई है। साथ ही सवर्ण आयोग बनाने और जातिगत आरक्षण समाप्त करने की मांग की है।

Demand to free all temples including Kashi Vishwanath from government control
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय सवर्ण संघ ने देश भर के देवालयों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही सवर्ण संघ के पदाधिकारियों ने सभी जिलों में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कराने का आह्वान किया है। शुक्रवार की देर शाम काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

Trending Videos


अध्यक्षता करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि सनातनी शास्त्रों में इस बात के प्रमाण है कि राज आश्रय वाले देवालयों से देवत्व समाप्त हो जाता है। शास्त्र की इस बात को आधार बना कर भारतीय सवर्ण संघ ने देश के हजारों देवालयों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग करता है। डॉ. तिवारी ने कहा कि देवालयों में चढ़ाए जाने वाले चढ़ावे पर उसके महंतों, अर्चकों और सेवादारों का ही अधिकार शास्त्रों में माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव साधु तिवारी ने कहा कि एसएसी-एसटी एक्ट का पूरे देश में दुरुपयोग किया जा रहा है। निजी हित में इस एक्ट का दुरुपयोग करने वालों पर ठोस धाराओं के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की हिमायत भी की।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को भी कानून के दायरे में लाया जाए। साथ ही जिन लोगों को दो से अधिक संतानें हैं उन्हें मताधिकार से वंचित किया जाए। मुगलसराय के डांडी स्थित एक आश्रम की जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने, सवर्ण आयोग बनाने की मांग भी की गई। बैठक में अजय कुमार तिवारी, मनोज शर्मा, चंद्रभूषण तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed