Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Food Safety Department inspects adulterated sweets once festive season concludes in Varanasi

गजब हाल है: त्योहार बीता, मिठाई पची, फिर आई रिपोर्ट, खाद्य सुरक्षा तंत्र की सुस्ती से मिलावटखोरों की चांदी

Mon, 02 Nov 2026 11:01 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 02 Nov 2026 11:01 AM IST
सार

वाराणसी जिले में त्योहार खत्म होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग जागता है। जब तक जांच शुरू होती है तब तक मिठाइयां बाजार में बिक चुकी रहती हैं। ऐसे में अभी रक्षाबंधन के नमूनों का अता-पता नहीं है, वहीं दिवाली पर फिर सैंपलिंग की रस्म शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Food Safety Department inspects adulterated sweets once festive season concludes in Varanasi
मिलावटी मिठाइयां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर नकेल कसने का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का दावा सिर्फ रस्म अदायगी साबित हो रहा है। बीते अगस्त माह में रक्षाबंधन के अवसर पर शहर में 31 जगहों से लिए गए सैंपल में से 13 की जांच रिपोर्ट दिवाली तक भी नहीं आ सकेगी। जिन छह नमूनों की रिपोर्ट फेल आई, उनमें अब तक जुर्माना तय नहीं किया गया। दो माह पहले रक्षाबंधन पर नष्ट कराई गई 523 किलो दूषित मिठाई और खोया के मामले में भी संबंधित कारोबारियों पर कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


खाद्य व्यापार मंडल के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में छोटी-बड़ी करीब 2200 से अधिक मिठाई और डेयरी उत्पाद की दुकानें संचालित हैं। दिवाली पर यहां पांच दिनों में करीब 25 हजार क्विंटल मिठाई की खपत होती है। इसके विपरीत, निगरानी के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के पास बुनियादी ढांचा और पर्याप्त मानव संसाधन तक नहीं हैं।
विज्ञापन


चंद टीमों के भरोसे पूरे जिले की निगरानी का दावा किया जाता है। विभागीय लचरता की स्थिति यह है कि अभियान केवल मुख्य सड़कों की गिनी-चुनी दुकानों और चौराहों तक सिमट कर रह जाता है, जबकि घनी बस्तियों और ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से केमिकल युक्त मावा और सिंथेटिक पनीर खपाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

न जुर्माने का डर, न कार्रवाई की चिंता
रक्षाबंधन के दौरान विभाग ने करौंदी, खालिसपुर और मिल्कीचक समेत कई इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 523 किलो सड़ी-गली रसभरी, बूंदी के लड्डू और संदिग्ध खोया नाले में फिकवाया था। विभाग ने तब दावा किया था कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलते ही कड़ी कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। 60 दिन गुजरने के बाद भी फेल मिले 6 सैंपलों पर पेनल्टी का निर्धारण नहीं हुआ, न ही किसी बड़े सिंडिकेट का लाइसेंस निरस्त किया गया। विभागीय कार्यशैली को देखते हुए साफ है कि इन नमूनों की जांच रिपोर्ट अब होली बीतने के बाद ही आएगी। जब तक प्रयोगशालाओं से मिलावट की आधिकारिक पुष्टि होगी, तब तक बनारसी क्विंटलों संदिग्ध और मिलावटी मिठाइयां डकार चुके होंगे।

नतीजे आने तक खप जाती है पूरी मिठाई
खाद्य नमूनों को जांच के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला (लखनऊ) भेजा जाता है। तय मानकों के अनुसार रिपोर्ट 14 से 30 दिनों के भीतर आ जानी चाहिए, लेकिन बनारस में महीनों फाइलें धूल फांकती हैं। जब नतीजे आते हैं, तब तक संबंधित बैच का सारा माल बिक चुका होता है और लोग पेट की बीमारियों का शिकार बन चुके होते हैं। यदि जांच रिपोर्ट समय पर नहीं आती और जुर्माना तय करने में महीनों बीतते हैं, तो इस कागजी छापेमारी का खामियाजा सीधे तौर पर आम जनता को अपनी सेहत गंवाकर भुगतना पड़ता है।

दूध से ज्यादा पनीर में मिलावट का खेल
6 माह में 39 सैंपल फेल, 21.52 लाख लगा जुर्माना खाद्य विभाग की जांच में पिछले छह महीनों में दूध से कहीं ज्यादा पनीर में मिलावट मिली। मानकों पर खरे न उतरने के कारण अकेले पनीर के 39 सैंपल फेल हुए, जिन पर प्रशासन ने कुल 21.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच में तेल, चायपत्ती और हल्दी जैसे रोजमर्रा के सामान भी सिंथेटिक और मिलावटी पाए गए हैं। आम जनता का आरोप है कि विभाग केवल त्योहारों पर ही औपचारिकता निभाता है।

अधिकारी बोले

जो भी सैंपल जांच में फेल हुए हैं, उनके लिए एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया गया है। कोर्ट की कार्यवाही में ही इन पर जुर्माना लगाया जाएगा। -कौशलेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त, खाद्य विभाग

नकली मिठाइयों, मावा व खोया की ऐसे करें पहचान

  • मावे में आयोडीन की 2-3 बूंदें डालें, अगर रंग नीला या जामुनी हो जाए, तो उसमें स्टार्च या मैदा मिला है।
  • असली मावे को हथेली पर मसलने पर घी की खुशबू आती है और यह दानेदार लगता है, जबकि मिलावटी मावा चिपचिपा होता है।
  • वर्क को आग में जलाने पर असली चांदी की छोटी गेंद बन जाती है, जबकि मिलावटी एल्युमिनियम काला पड़ जाता है।
  • असली वर्क उंगलियों पर चिपकता नहीं और रगड़ने पर गायब हो जाता है। एल्युमिनियम वर्क उंगलियों पर ग्रे रंग छोड़ता है।
  • बहुत ज्यादा गहरे या चमकीले रंग वाली मिठाइयों से बचें, क्योंकि इनमें खतरनाक केमिकल रंगों की मिलावट हो सकती है।
  • शुद्ध छेना स्पंजी और मुलायम होता है। सिंथेटिक छेना रबड़ जैसा खिंचता है और चबाने में सख्त लगता है।
  • शुद्ध घी की मिठाई मुंह में जल्दी घुलती है, जबकि मिलावटी मिठाई खाने पर तालू में चिकनाई चिपक जाती है।
  • सिंथेटिक दूध से बनी मिठाई का स्वाद हल्का कड़वा होता है और सूंघने पर साबुन या केमिकल जैसी गंध आती है।
  • गुलाब जामुन या जलेबी की चाशनी में अगर झाग दिखे या खट्टी बदबू आए, तो वह बासी और खराब हो चुकी है।
  • किसी भी मिठाई से अगर खट्टी या बासी गंध आए, तो उसमें फंगस या बैक्टीरिया हो सकते हैं, उसे न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed