{"_id":"68e8e5e83172f957a400dfd3","slug":"gyanvapi-case-debate-continues-on-amendment-in-suit-regarding-becoming-party-next-hearing-on-october-15-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case: पक्षकार बनने संबंधी वाद में संशोधन पर बहस जारी, अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case: पक्षकार बनने संबंधी वाद में संशोधन पर बहस जारी, अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को
Fri, 10 Oct 2025 04:24 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 10 Oct 2025 04:24 PM IST
सार
ज्ञानवापी से जुड़े मामले में वादी रहे दिवंगत हरिहर पांडेय की बेटियों द्वारा दायर पक्षकार बनाए जाने संबंधी वाद में किए गए संशोधन की अर्जी पर बहस जारी है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
Gyanvapi Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश भावना भारती की अदालत में बृहस्पतिवार को ज्ञानवापी मामले से जुड़े वर्ष 1991 के पुराने मुकदमे की सुनवाई हुई। यह सुनवाई वादी रहे दिवंगत हरिहर पांडेय की बेटियों द्वारा दायर पक्षकार बनाए जाने संबंधी वाद में किए गए संशोधन की अर्जी पर हो रही है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
पिछली तिथियों में कोर्ट ने इस मुकदमे में वादमित्र रहे विजय शंकर रस्तोगी को उनके पद और मुकदमे से हटाने के संबंध में दायर प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। इसके साथ ही पक्षकार बनने संबंधी लंबित वाद पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार की तिथि नियत की गई थी।
विज्ञापन
पिछली तिथि पर वादी (तीनों बेटियों) की ओर से अधिवक्ता ने एक अर्जी प्रस्तुत की थी, जिसमें उल्लेख किया गया कि वादमित्र को हटाने संबंधी अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हालांकि, पक्षकार बनाए जाने की अर्जी में संशोधन की अपील की गई है।
विज्ञापन
संशोधित अर्जी में कुछ अतिरिक्त निर्देशों को जोड़ने का अनुरोध किया गया है। इस संशोधन पर वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी ने आपत्ति दर्ज की है। बहस इस विषय पर जारी है और अब अगली सुनवाई 15 अक्तूबर को होगी।