{"_id":"6435363ccb719b7abf05d566","slug":"gyanvapi-case-hearing-of-seven-cases-related-to-gyanvapi-postponed-again-now-order-will-come-on-april-14-2023-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case: फिर टला ज्ञानवापी से जुड़े सात मामलों कि सुनवाई का मामला, अब 14 अप्रैल का आएगा आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case: फिर टला ज्ञानवापी से जुड़े सात मामलों कि सुनवाई का मामला, अब 14 अप्रैल का आएगा आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 11 Apr 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार
ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मामलों कि सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में किये जाने संबंधी आवेदन पर आज भी आदेश नहीं आ पाया। जिला जज ने मामले में 14 अप्रैल को आदेश के लिए तिथि नियत की है।
ज्ञानवापी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मामलों कि सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में किये जाने संबंधी आवेदन पर जिला जज की अदालत से मंगलवार को भी आदेश नहीं आ सका। जिला जज के अवकाश पर रहने के कारण अब इस मामले में 14 अप्रैल को आदेश के लिए तिथि नियत की गई है।
Trending Videos
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले की चार महिला वादियों की तरफ से आवेदन देकर कहा गया है कि ज्ञानवापी से जुड़े जो सात मामले कई अदालतों में चल रहे हैं वो सभी एक ही प्रकृति के हैं और सभी में एक ही तरह का अनुतोष पूजा पाठ राग भोग दर्शन पूजन की अनुमति मांगी गई है। ऐसे में सभी मामलों की सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में किया जाना है। इस आवेदन पर सुनवाई पूरी हो चुकी है और जिला जज की अदालत से आदेश आने के लिए कई तारीखें पड़ चुकी है। इसी क्रम में 11 अप्रैल की तिथि नियत थी, लेकिन मंगलवार को भी आदेश नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर के बाहर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
बता दें कि ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले की चार महिला वादियों की तरफ से जिला जज की अदालत में आवेदन दिया गया। उनकी तरफ से कहा गया कि ज्ञानवापी से जुड़े सात मामले कई अदालतों में चल रहे हैं। सभी मामले एक जैसे हैं। हर मामले में मां श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन की मांग की गई है। इसलिए सभी मामलों की सुनवाई एक साथ एक ही कोर्ट में की जानी चाहिए। इस आवेदन पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि जिला जज की अदालत से आदेश के लिए कई तारीखें पड़ चुकी हैं। अब मामले की सुनवाई मंगलवार को होनी है।