सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gyanvapi case: This date given to the mosque to file objection in the basement case of Vyas ji

ज्ञानवापी केस: व्यास जी के तहखाने मामले में मसाजिद को आपत्ति दाखिल करने के लिए दी गई ये तारीख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Nov 2023 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

अदालत ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद को आपत्ति दाखिल करने के लिए छह नवंबर तक की तिथि नियत की है। साथ ही मामले में अब बहस के लिए आठ नवंबर की तिथि दी है। 

Gyanvapi case: This date given to the mosque to file objection in the basement case of Vyas ji
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी का तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में देने के मामले में अदालत ने अंजुमन इंतजामिया मसाजिद को आपत्ति दाखिल करने के लिए छह नवंबर तक की तिथि नियत की है। साथ ही मामले में अब बहस के लिए आठ नवंबर की तिथि दी है। 
Trending Videos

इस मामले में सभी पक्षकारों को पैरवी के लिए  वादी पक्ष को समय दिया गया। इस वाद में वादी पक्ष ने व्यास जी के तह खाने को विपक्षी अंजुमन इंतजामिया मसाजिद द्वारा कब्जा किये जाने की आशंका जताई गई है ऐसे में इसे डीएम की सुपुरुदगी में दिए जाने के लिए वाद दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने बीते 25 सितंबर को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी का तहखाना जिलाधिकारी को सौंपने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में वाद दाखिल किया था। वाद में कहा गया है कि व्यासजी का तहखाना वर्षों से उनके परिवार के कब्जे में रहा।

वर्ष 1993 के बाद प्रदेश सरकार के आदेश से तहखाने की ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। वर्तमान में नंदीजी के सामने स्थित व्यासजी के तहखाने का दरवाजा खुला हुआ है। ऐसी परिस्थिति में अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी तहखाने पर कब्जा कर सकती है। इसलिए व्यासजी का तहखाना डीएम की सुपुर्दगी में दे दिया जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed